सेहत
कलेक्टर ने पौनारकला आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार के प्रति किया जागरूक, बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा
कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने शनिवार को बरघाट विकासखंड के पौनारकला स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में उपस्थित बच्चों से संवाद कर उनकी पढ़ाई एवं सीखने की गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली।








