मुरैना जिले की ग्राम पंचायत गुढ़ा-चंबल और खांडोली में आईसीटीसी जौरा ने एचआईवी, एड्स जागरूकता कार्यशालाएं कीं। टीम ने घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित किया और हेल्पलाइन 1097 तथा क्यूआर कोड की जानकारी दी।
सेवा संकल्प अभियान के तहत बुरहानपुर में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत शिकारपुरा वार्ड क्रमांक-3 के आंगनवाड़ी केंद्र से हुई। पहले ही दिन पोषण प्रदर्शनी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान और पौधारोपण किया गया।
कटनी जिले के उमरियापान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें भारत विकास परिषद कटनी शाखा के सदस्यों ने रक्तदान किया। इसी मौके पर अस्पताल में बच्चों के लिए झूले और फिसलपट्टी लगाई गईं तथा पौष्टिक सामग्री बांटी गई।