सेवा संकल्प अभियान के तहत सिविल अस्पताल मऊगंज में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 130 मरीजों की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया गया। कलेक्टर संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर के माध्यम से नागरिकों को स्थानीय स्तर पर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक जांच की गई। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के अनुरूप परामर्श दिया। स्वास्थ्य विभाग के अमले ने मरीजों को जांच एवं उपचार प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान किया।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर का उद्देश्य लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना और स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा। शिविर में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. एस.डी. कोल, डॉ. प्रद्युम्न शुक्ला सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।




