जिले में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के दौरान अनमैप्ड अथवा तार्किक विसंगतियों के कारण नोटिस जारी होने और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने के चलते जिन पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची से पृथक हो गए हैं, उनके नाम पुनः मतदाता सूची में दर्ज कराने की प्रक्रिया की जाएगी। इसके लिए बीएलओ द्वारा घर-घर संपर्क अभियान चलाकर पात्र व्यक्तियों से आवश्यक दस्तावेज एकत्र किए जाएंगे।
ऐसे पात्र मतदाता, जिनका नाम एसआईआर के दौरान किसी कारणवश मतदाता सूची में जुड़ने से रह गया है, बीएलओ के संपर्क अभियान के दौरान अपने दस्तावेज उपलब्ध कराकर नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। ऐसे युवा, जिनकी आयु 01 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, वे भी अपने नजदीकी मतदान केंद्र के बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 भरकर प्रस्तुत कर सकते हैं।

