राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के बच्चों के लिए आगामी 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार को जिला चिकित्सालय दतिया परिसर में अनंत हार्ट हॉस्पिटल, भोपाल के सहयोग से निःशुल्क विशाल हृदय रोग स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ प्रातः 10 बजे से होगा।
0 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए विशेष अवसर इस शिविर में 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों के हृदय संबंधी रोगों की जांच एवं उपचार किया जाएगा। जांच के दौरान यदि किसी बच्चे में हृदय संबंधी बीमारी पाई जाती है और ऑपरेशन की आवश्यकता होती है, तो पात्र बच्चों का निःशुल्क उपचार एवं ऑपरेशन कराया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र के सभी अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को इस महत्वपूर्ण शिविर का लाभ दिलाएं। जांच में बीमारी मिलने पर मिलेगी ऑपरेशन की सुविधा शिविर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि जांच के दौरान हृदय रोग से पीड़ित पाए जाने वाले बच्चों के आगे के उपचार की व्यवस्था भी की जाएगी।
संबंधित बच्चों का प्रकरण तैयार कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी अपने बच्चों के हृदय रोग का बेहतर उपचार कराने का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य विभाग ने जिले के अभिभावकों से अपील की है कि वे 6 अक्टूबर को प्रातः 10रू00 बजे जिला चिकित्सालय दतिया परिसर में अपने 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों को लेकर पहुंचें और शिविर का लाभ उठाएं। हृदय संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या अथवा बीमारी की आशंका होने पर बच्चों की जांच अवश्य कराएं। अधिक जानकारी के लिए शिविर से जुड़े समन्वयक के मोबाइल नंबर 9300946399 पर संपर्क किया जा सकता है।



