सतना में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत रक्तदान के साथ हुई। सरदार वल्लभ भाई पटेल जिला चिकित्सालय में आयोजित शिविर में 151 युवाओं ने रक्तदान किया।

जांच के बाद वार्ड में कराया गया रक्तदान

अस्पताल के पंजीयन काउंटर पर पहले रक्तदाताओं का पंजीयन किया गया। इसके बाद उनके ब्लड ग्रुप और अन्य जरूरी जांचें की गईं।

जांच प्रक्रिया पूरी होने पर रक्तदाताओं को क्रम से अस्पताल के उस वार्ड में ले जाया गया, जहां शिविर लगाया गया था। युवाओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में इसमें भागीदारी की।

महापौर ने भी किया रक्तदान

सतना नगर निगम के महापौर योगेश ताम्रकार ने शिविर में स्वयं रक्तदान किया। शिविर के समापन तक जिले में कुल 151 युवाओं का रक्तदान दर्ज किया गया।

नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुस्मिता सिंह और जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय भी शिविर में पहुंचे। उन्होंने रक्तदाताओं और युवाओं का उत्साह बढ़ाया।

अभियान के जिला प्रभारी एवं नगरीय विकास और आवास विभाग के सचिव बी.एस. जामोद, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, जिला पंचायत सीईओ शैलेन्द्र सिंह और अपर कलेक्टर विकास सिंह ने भी शिविर में उपस्थिति दर्ज कराई। एसडीएम राहुल सिलाडिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला और सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व नागरिक भी मौजूद रहे।