कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद पंचायत ब्यौहारी में एडीपी/बायोश्री योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के लिए आकलन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों की आवश्यकताओं का आकलन कर उन्हें आवश्यक कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए चयन किया गया।

आकलन शिविर में कुल 35 दिव्यांगजनों एवं 12 वृद्धजनों का सहायक उपकरण हेतु चयन किया गया। साथ ही शिविर के दौरान 15 दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम पैर लगाए गए। कृत्रिम पैर मिलने से दिव्यांगजनों को दैनिक गतिविधियों में सुविधा प्राप्त होगी तथा उनकी गतिशीलता को बढ़ावा मिलेगा। शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है।