उज्जैन,3 अक्टूबर। नागपुरा महिदपुर जनपद के झारडा के पास एक छोटा सा गांव है। यहां पर वर्षों से पानी की समस्या थी। इंदौख समूह जलप्रदाय योजना के तहत यहां पर घर-घर में कनेक्शन दिए गए और लोगों का जीवन आसान कर दिया गया है। यहां की निवासी श्रीमती कविता उपाध्याय बताती हैं कि उनके घर पर अब तीन से चार घंटे तक रोज पानी सप्लाई होता है।वह बहुत खुश हैं।स्वच्छ जल से गांव में बीमारी नहीं फैलती है, ना ही पानी लेने के लिए उन्हें मशक्कत करना पड़ती है। वह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जल जीवन मिशन के लिए धन्यवाद ज्ञापन करती है।