विदिशा जिले के ग्राम मिर्जापुर निवासी श्री मनीष कुशवाहा के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना खुशियों की सौगात लेकर आई है। लंबे समय से कच्चे मकान में जीवन यापन कर रहे श्री कुशवाहा को सर्दी और बरसात के मौसम में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कच्चे मकान में रहने के कारण परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती थी।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभ मिलने के बाद श्री मनीष कुशवाहा का पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है। अब वे अपने परिवार के साथ सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। पक्का घर बनने से मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से होने वाली परेशानियां दूर हुई हैं और परिवार में खुशी का माहौल है। श्री कुशवाहा बताते हैं कि पक्का मकान उनके परिवार के लिए बड़ी सौगात है।

अपना घर होने से उन्हें सुरक्षा के साथ सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजना ने उनके पक्के घर के सपने को साकार किया है।