बालाघाट जिले के पांच प्रभावित गांवों में सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता बनाए रखने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जल स्रोतों की सफाई और हैंडपंपों की मरम्मत की है। विभागीय अमले ने 17 सितंबर को गिडोरी, चिखली, मुक्की, डुडवा और दुल्हापुर में यह कार्रवाई की।

हैंडपंपों के आसपास ब्लीचिंग का छिड़काव

टीम ने गांवों में पेयजल स्रोतों की जांच की और हैंडपंपों के आसपास ब्लीचिंग पाउडर डाला। पानी को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से स्रोतों का क्लोरीनेशन भी किया गया।

अभियान के दौरान गांवों की पेयजल व्यवस्था का मौके पर निरीक्षण किया गया। जिन हैंडपंपों में खराबी मिली या सुधार की जरूरत थी, उनकी मरम्मत भी की गई।

जल स्रोतों के पास सफाई रखने की समझाइश

विभागीय कर्मचारियों ने ग्रामीणों को पेयजल स्रोतों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के तरीके बताए। पानी को दूषित होने से बचाने के संबंध में भी आवश्यक समझाइश दी गई।

प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पेयजल सुरक्षा की विशेष निगरानी कर रहा है। विभाग के अनुसार टीम गांवों में पहुंचकर क्लोरीनेशन, ब्लीचिंग छिड़काव और हैंडपंप सुधार का काम लगातार कर रही है।