टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय के आयुष विंग में 11वें आयुर्वेद दिवस और सेवा संकल्प अभियान के तहत निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में करीब 57 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
जांच के बाद लोगों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और आयुर्वेदिक उपचार से जुड़ी जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना से हुई।
स्वस्थ जीवनशैली और नियमित योग पर जोर
शिविर में नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। चिकित्सकों और अधिकारियों ने योग तथा आयुर्वेद को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह दी।
औषधीय पौधों का निःशुल्क वितरण
कार्यक्रम में तुलसी, एलोवेरा, करंज, निर्गुंडी, आंवला और आम सहित विभिन्न पौधे निःशुल्क वितरित किए गए। नागरिकों को औषधीय पौधों के महत्व, संरक्षण और उपयोग के बारे में भी बताया गया।
आयोजन कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन और जिला आयुष अधिकारी डॉ. विनोद कुमार के मार्गदर्शन में हुआ। इसमें डॉ. लतिका खरे, डॉ. अनुराग कुमार, डॉ. अलका चौधरी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक शामिल हुए तथा उपस्थित लोगों ने आयुर्वेद दिवस की शपथ ली।



