कहानी सेवा की के तहत ग्राम पंचायत तलापार, जनपद खुरई निवासी गंगाराम प्रजापति के परिवार के लिए शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं खुशियों और राहत का माध्यम बनी हैं। गंगाराम प्रजापति को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कुटी (आवास) एवं शौचालय का लाभ प्राप्त हुआ है। आवास का लाभ मिलने से उनके परिवार को सुरक्षित और स्थायी छत उपलब्ध हुई है।
वहीं, शौचालय की सुविधा मिलने से परिवार को स्वच्छता और सुविधा का लाभ भी मिला है। शासन की योजनाओं से मिली इन सुविधाओं ने परिवार के जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। गंगाराम प्रजापति बताते हैं कि पक्का आवास और शौचालय मिलना उनके परिवार के लिए बड़ी खुशी की बात है। इससे उन्हें सुरक्षित आवास के साथ बेहतर जीवन-यापन की सुविधा मिली है।
वे शासन की इन जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद परिवारों के लिए महत्वपूर्ण सहारा बताते हैं। योजना का लाभ मिलने पर गंगाराम प्रजापति ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं से उनके परिवार को सुविधाजनक और सम्मानजनक जीवन की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिला है।

