कहानी सेवा की के तहत ग्राम पंचायत कोरासा निवासी अनिल तिवारी, पिता श्री दीनदयाल प्रसाद तिवारी, के परिवार के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना खुशियों और राहत का माध्यम बनी है। उन्हें शासन की जनकल्याणकारी प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास एवं शौचालय का लाभ प्राप्त हुआ है। योजना के माध्यम से आवास की सुविधा मिलने से उनके परिवार को सुरक्षित और स्थायी छत उपलब्ध हुई है।

वहीं, शौचालय का लाभ मिलने से स्वच्छता एवं बेहतर जीवन-यापन की दिशा में भी सुविधा प्राप्त हुई है। इन दोनों सुविधाओं से परिवार की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हुई है और जीवन में सुरक्षा एवं सुविधा बढ़ी है। अनिल तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उनके परिवार के लिए महत्वपूर्ण सहायता है। पक्का आवास और शौचालय मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है तथा बेहतर भविष्य की उम्मीद जगी है।

योजना का लाभ मिलने पर अनिल तिवारी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।