कहानी सेवा की के तहत ग्राम खजुरिया, ग्राम पंचायत सलापर, जनपद खुरई निवासी गजराज सिंह राजपूत के परिवार के लिए शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं खुशियों और राहत का माध्यम बनी हैं। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास एवं शौचालय का लाभ प्राप्त हुआ है। आवास का लाभ मिलने से परिवार को सुरक्षित और स्थायी छत उपलब्ध हुई है।
वहीं, शौचालय की सुविधा मिलने से स्वच्छता और बेहतर जीवन-यापन की दिशा में भी महत्वपूर्ण सहायता मिली है। इन सुविधाओं से परिवार की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति होने के साथ जीवन में सुविधा और सुरक्षा बढ़ी है। गजराज सिंह राजपूत बताते हैं कि आवास और शौचालय का लाभ मिलना उनके परिवार के लिए बड़ी राहत और खुशी की बात है।
शासन की योजनाओं के माध्यम से उन्हें अपने परिवार के लिए सुरक्षित आवास तथा स्वच्छता की बेहतर सुविधा प्राप्त हुई है। योजना का लाभ मिलने पर गजराज सिंह राजपूत ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।

